उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना में 4 की मौत

देहरादून, 26 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड में दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर शुक्रवार को एक वाहन के यमुना नदी में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई।

दुर्घटना उस समय हुई जब हिमाचल प्रदेश के पंजीकृत वाहन का चालक विकास नगर से नौगांव जा रहा था, उसने चामी के पास वाहन से नियंत्रण खो दिया। वाहन नदी में सैकड़ों फीट नीचे गिर गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस और नागरिकों ने कड़ी मशक्कत के बाद बर्फीले पानी से शवों को निकाला।

मृतकों की पहचान जावेद (55), इमरान (45), शाहिद (47) और तोंजो (44) के रूप में हुई है। सभी देहरादून के विकास नगर के रहने वाले थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493