झारखंड में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना

रांची, 26 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड में शुक्रवार को 69वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रांची के मोराबादी मैदान में तिरंगा फहराया। राज्य पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

उन्होंने अपने भाषण में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यो के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने भटके हुए युवाओं से समाज के मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की।

मोराबादी मौदान में विभिन्न विभागों की ओर से झांकियां प्रदर्शित की गई। समारोह में कई सरकारी अधिकारी और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसके बाद सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबरदास ने दुमका में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर अपने संबोधन में दास ने कहा कि राज्य सरकार 2018-19 के बजट में पांच बिंदुओं, जिसमें ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि, महिला सशक्तीकरण और रोजगार सृजन शामिल हैं, पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

गणतंत्र दिवस राज्यभर के स्कूलों, कॉलेजों, कार्यालयों और अन्य जगहों पर उत्साह के साथ मनाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493