चंडीगढ़, 26 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को घने कोहरे और कड़ी ठंड के बीच गणतंत्र दिवस मनाया गया।
परेड और सांस्कृतिक कार्यों को देखने के लिए दोनों राज्यों में विभिन्न आधिकारिक और अन्य समारोहों में बड़ी संख्या में लोग और विद्यार्थी पहुंचे।
पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनोर ने पठानकोट जबकि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अपने गृह नगर पटियाला में तिरंगा फहराया।
हरियाणा में राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने अंबाला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रोहतक में तिरंगा फहराया।
हरियाणा सरकार ने गणतंत्र दिवस पर सभी ग्राम पंचायतों से राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिए कहा था।
dharmpath.com dharmpath