महाराष्ट्र में देशभक्ति के उल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस

मुंबई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में शुक्रवार को देशभक्ति की भावना और उल्लास के साथ 69वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। राज्यपाल सी.वी. राव ने यहां ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में आयोजित मुख्य आधिकारिक समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।

इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष हरीभाऊ बागड़े, मुंबई के महापौर विश्वनाथ महादेश्वर, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष व वरिष्ठ शिवसेना नेता मोनहर जोशी, न्यायपालिका के सदस्य, सशस्त्र बल, पुलिस, मुंबई में तैनात राजनयिक कोर के जनप्रतिनिधि और प्रमुख नागरिक शामिल थे।

राज्य की राजधानी के अलावा कई बड़े समारोह नागपुर, ठाणे, पुणे, नासिक, औरंगाबाद, कोल्हापुर विभिन्न जिला मुख्यालयों, राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना के प्रतिष्ठानों में आयोजित हुए।

राज्य भर में आयोजित विभिन्न सार्वजनिक, सरकारी, सामाजिक, निजी कार्यक्रमों में स्कूल कॉलेज के छात्रों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित समाज के विभिन्न तबके के लाखों लोग उत्साह के साथ शामिल हुए।

मुंबई में बहुप्रतीक्षित रंगारंग परेड में भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, राज्य रिजर्व पुलिस बल, बीएमसी सशस्त्र पुलिस, दंगा-रोधी पुलिस, बीएमसी महिला पुलिस, मुंबई रेलवे पुलिस, होमहार्ड, यातायात पुलिस, मुंबई फायर ब्रिगेड, राष्ट्रीय सेवा योजना, समुद्री कैडेट, स्काउट, गाइड और अन्य इकाइयों ने मार्च किया।

कार्यक्रम में विभिन्न उपलब्धियों को दर्शाते हुए और मौजूदा विषयों पर विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा बेहतरीन झाकियां भी प्रदर्शित की गई।

भारतीय नौसेना, महाराष्ट्र आवासीय एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण, मुंबई महानगरीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण, मुंबई मेट्रो, झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण, जलयुक्त शिवर अभियान, महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम, सामाजिक न्याय विभाग और मैग्नेटिक महाराष्ट्र की तरफ से झांकियां प्रदर्शित की गई।

इसके अलावा, मुंबई और महाराष्ट्र में मुख्य विपक्षी दलों जैसे कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने पार्टी मुख्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया।

मुंबई में स्थित तीन बड़े भारतीय रेलवे मुख्यालयों ने भी अपने रेलवे कर्मचारियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया।

कोंकण रेलवे के सीएमडी संजय गुप्ता, मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डी.के.शर्मा और पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ए.के. गुप्ता ने भी अपने मुख्य कार्यालयों में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को उत्साह के साथ मनाया, जिसमें कई कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

राज्यभर में राज्य और केंद्रीय सरकारी कार्यालयों व विभागों, उपक्रमों, स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, आवासीय परिसरों और सामाजिक संगठनों ने अपने ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493