एएमयू में लहराएगा 200 मीटर लंबा तिरंगा

अलीगढ़, 26 जनवरी (आईएएनएस)। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के परिसर में 200 मीटर लंबा तिरंगा फहराया जाएगा। एक छात्र नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष मशकूर उस्मानी ने कहा कि विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की 200वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में यह तिरंगा जल्द ही फहराया जाएगा।

गणतंत्र दिवस के मौके पर विश्वविद्यालय परिसर में आकर्षक परेड का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने तिरंगा फहराने के बाद परेड की सलामी ली।

मंसूर ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के कमजोर वर्गो की शिक्षा की जरूरतों के लिए विश्वविद्यालय उत्प्रेरक की भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा, “विश्वविद्यालय के संस्थापक के संदेश को जोश और उत्साह के साथ समाज में फैलाने की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493