दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 18 ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह सर्द और धुंधभरी रही और यहां का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

उत्तरी रेलवे के अनुसार, घने कोहरे के कारण कम दृश्यता के चलते 18 ट्रेनें रद्द कर दी गईं, सात के समय में फेरबदल किया गया है और 43 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि रविवार सुबह दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई।

दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

वहीं, एक दिन पहले शनिवार का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493