जम्मू एवं कश्मीर में शीतलहर जारी, कारगिल में तापमान शून्य से 16 डिग्री नीचे

जम्मू/श्रीनगर, 28 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान रविवार को और नीचे चला गया। वहीं, कश्मीर घाटी व लद्दाख क्षेत्र में तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे बना हुआ है।

जम्मू/श्रीनगर, 28 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान रविवार को और नीचे चला गया। वहीं, कश्मीर घाटी व लद्दाख क्षेत्र में तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे बना हुआ है।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान रविवार को 4.1 डिग्री दर्ज किया गया। कारगिल राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 16 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। लेह का तापमान शून्य से 11.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।”

अधिकारी ने कहा कि अगले 24 घंटों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है लेकिन राज्य में सोमवार शाम से बारिश हो सकती है।

घाटी में 21 दिसंबर से भीषण ठंड की अवधि ‘चिल्लाई कलां’ के शुरू होने के बाद से एक बार भी बर्फबारी नहीं हुई है।

बर्फबारी का न होना चिंता का एक कारण है क्योंकि भारी बर्फबारी से ही पहाड़ों में स्थित कश्मीर के जलाशय भरते हैं जिससे गर्मियों के दौरान जल आपूर्ति होती है।

श्रीनगर में बीती रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 5.6 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 8.6 नीचे डिग्री दर्ज किया गया।

कटरा का तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस, बटोटे का 1 डिग्री, बनिहाल का शून्य से 2.2 डिग्री नीचे, भदरवाह का 0.6 डिग्री और उधमपुर का न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493