भोपाल, 28 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार की सुबह मौसम साफ होने के साथ सर्द हवाओं का असर बरकरार है। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर चल सकती है।

राज्य में रविवार की सुबह चल रही हवाएं ठिठुरन पैदा करने वाली रही। मौसम साफ होने से खिली धूप ने ठंड से राहत दी। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा जहां तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के सागर, जबलपुर, होशंगाबाद और शहडोल संभागों में कहीं-कहीं शीतलहर चल सकती है।
राज्य में सर्द हवाओं के चलने से ठिठुरन बनी हुई है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 10़.8, ग्वालियर का 8.2 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27.1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath