डिजिटल बनेगी दतिया नगरी : रविशंकर प्रसाद (फोटो सहित)

दतिया, 28 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी एवं कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि अध्यात्म की नगरी दतिया को डिजिटल बनाया जाएगा।

दतिया के एक दिवसीय प्रवास पर आए प्रसाद ने रविवार को पीताम्बरा पीठ पहुचकर सपत्नीक पूजा अर्चना की और स्थानीय सर्किट हाउस में अफसरों की बैठक ली।

आधिकारिक तौर पर जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रसाद ने अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए कि दतिया में डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दिया जाए। यह धार्मिक नगरी है यहां पर डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही कहा कि आध्यात्म की नगरी को डिजिटल नगरी बनाया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री प्रसाद ने जिलाधिकारी मदन कुमार के प्रस्ताव पर दतिया पीताम्बरा पीठ के सामने डिजिटल साइन बोर्ड लगाने के लिए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को निर्देश दिए।

कानून मंत्री ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बताया कि दतिया में 300 बिस्तर का अस्पताल है। इस अस्पताल को ई-अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। ई-अस्पताल से तार्त्पय है कि ग्रामीण क्षेत्र में बैठा हुआ व्यक्ति भी टेलीकॉन्फेंसिंग द्वारा जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञों की सलाह लेकर अपना इलाज करा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493