बिहार में तापमान में गिरावट

पटना, 29 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार की सुबह कोहरा छाया रहा, हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही खिली धूप निकल आई। इस बीच तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 4़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने सोमवार को अपने पूर्वानुमान में कहा कि अभी अगले सप्ताह तक राज्य में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान दिन में हालांकि धूप निकलेगी लेकिन सुबह-शाम ठंड से ठिठुरन बनी रहेगी।

वहीं, अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की जाएगी लेकिन न्यूनतम तापमान पांच से 10़ 0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 7़ 4 डिग्री सेल्सियस, गया का 7़ 2 डिग्री तथा भागलुपर का 9़ 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। पटना का रविवार को न्यूनतम तापमान 7़ 2 डिग्री सेल्सयस तथा अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493