राजस्थान उपचुनाव : अजमेर, अलवर, मंडलगढ़ में मतदान

जयपुर, 29 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान में अलवर, अजमेर लोकसभा सीट और मंडलगढ़ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया।

जयपुर, 29 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान में अलवर, अजमेर लोकसभा सीट और मंडलगढ़ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया।

2019 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ये उपचुनाव काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच होने वाले कड़े मुकाबले में करीब 40 लाख लोग मतदान करेंगे।

अजमेर में भाजपा नेता सांवर लाल जाट के बेटे रामस्वरूप कांग्रेस के रघु शर्मा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जो पूर्व विधायक हैं।

इसी तरह, जसवंत यादव अलवर सीट से कांग्रेस के पूर्व सांसद करण सिंह यादव के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे हैं।

मंडलगढ़ में भाजपा के शक्ति सिंह हाडा और कांग्रेस के विवेक धाकड़ आमने-सामने हैं।

निर्वाचन आयोग ने यह सुनिश्चित किया है कि मीडिया और जनता को चुनाव संबंधी जानकारी नियमित रूप से मिलती रहे।

उम मुख्य चुनाव अधिकारी एम.एम. तिवारी के मुताबिक, चुनाव पैनल ने एक नया पोर्टल ‘राजएंडएसएमएस’ लॉन्च किया है, जो हर घंटे चुनाव संबंधी जानकारी देगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493