काबुल में सैन्य अड्डे पर हमला, 5 जवानों की मौत. 4 आतंकी भी मरे (लीड-1)

काबुल, 29 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सैन्यअड्डे पर सोमवार को हुए आत्मघाती हमले में नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 10 घायल हो गए।

मृतकों में अफगान सेना के पांच जवान और चार आतंकी शामिल हैं।

समाचार एजेंसी एफे ने अफगान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता दावलत वजीरी के हवाले से बताया कि यह हमला पश्चिमी काबुल में सुबह लगभग पांच बजे मार्शल फहीम सैन्य अकादमी के पास सेना की बटालियन पर हुआ।

वजीरी ने कहा कि इस क्षेत्र पर हमारे सुरक्षाबलों ने पूर्ण नियंत्रण कर लिया है और स्थिति अब सामान्य हो गई है।

उन्होंने कहा कि ‘विद्रोहियों और जवानों के बीच संघर्ष लगभग पांच घंटे तक चला। दो विद्रोहियों ने स्वयं को उड़ा दिया, जबिक दो अन्य सुरक्षाबलों के साथ गोलीबारी में मारे गए। एक अन्य को जीवित पकड़ लिया गया है।’

इस संघर्ष में पांच जवानों की भी मौत हो गई। 10 घायलों को सैन्य अस्पताल ले जाया गया है।

सोमवार को हुए आत्मघाती हमले से पहले शनिवार को भी काबुल में एंबुलेंस बम विस्फोट हुआ था, जिसमें 103 लोगों की मौत हुई थी और 200 से अधिक घायल हुए थे।

इससे लगभग एक सप्ताह पहले काबुल के इंटरकॉन्टिनेंटल होटल पर भी हमला हुआ था, जिसमें 20 से अधिक लोगों की मौत हुई थी, जिसमें 14 विदेशी थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493