तेलंगाना के नलगोंडा में मिला पुरुष का कटा हुआ सिर

हैदराबाद, 29 जनवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना के नलगोंडा शहर में सोमवार को एक कटा हुआ मानव सिर बरामद हुआ है।

शहर के बोट्टूगुडा इलाके में सड़क के किनारे एक धर्मस्थल की दीवार पर सिर रखा हुआ मिला। स्थानीय निवासियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने मृतक की पहचान 25 वर्षीय पी. रमेश के रूप में की है और उनके धड़ की तलाश शुरू कर दी है। हत्यारों की तलाश में खोजी कुत्तों को लगाया गया है।

ट्रक चालक रमेश की अज्ञात व्यक्तियों ने निर्मम हत्या कर दी जब वह रविवार को रात को अपने घर से दवाएं खरीदने निकलने थे।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह सभी कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं। ट्रक के मालिक से भी सवाल किए गए हैं।

एक सप्ताह में इस इलाके में हुई यह दूसरी हत्या है। इससे पहले 24 जनवरी को नलगोंडा नगरपालिका अध्यक्ष बी.लक्ष्मी के पति बी. श्रीनिवास की एक झगड़े के दौरान हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493