नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। अग्रणी परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी (एएमसी) आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड ने दिल्ली में सोमवार को नई शाखा की शुरुआत की। यह शाखा विकास मार्ग स्थित शंकर विहार में खोली गई है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड सभी असेट क्लास में विस्तृत उत्पाद की पेशकश करती है और 31 दिसंबर 2017 तक कंपनी का एयूएम (कंपनी के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां) 3,00,238.69 करोड़ रुपये थी।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड के दिल्ली तथा एनसीआर के रिटेल बिजनेस एवं वितरण के क्षेत्रीय प्रमुख नवनीत बख्शी ने लांचिंग के मौके पर कहा, “हम बेस्ट इन क्लास द्वारा समर्थित ग्राहकों की सेवाओं के लिए सर्वोत्तम सेवा देने के लिए लगातार प्रयास करते हैं। यह नई शाखा एनसीआर में हमारे वितरण नेटवर्क को आगे और मजबूत करेगी। हमारा मजबूत इंफ्रास्ट्रक्च र हमें निवेशकों की मांग खासकर क्षेत्र को समझने में मदद करता है और आवश्यक सेवा सपोर्ट प्रदान करने में मदद करता है।”
इस नई शाखा के एनसीआर में एएमसी के लिए 8 टच प्वाइंट होंगे जिसमें दिल्ली भी होगा। दिल्ली में अन्य शाखाएं कनाट प्लेस, नेताजी सुभाष पैलेस, जनकपुरी, और एनसीआर में गुड़गांव, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में हैं।
dharmpath.com dharmpath