डेटोना बीच (फ्लोरिडा), 29 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन के फॉर्मूला वन चालक फर्नान्डो अलोंसों ने इस तथ्य पर खेद व्यक्त किया कि विभिन्न प्रकार की यांत्रिक समस्याओं ने उन्हें और उनके साथी लैंडो नॉरिस और फिल हेंसन को डेटोना 24 ऑवर रेस नहीं जीतने दी।
रेस शुरू हाने से पहले उनकी टीम को जीत के प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा था।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, एफ-1 में मैक्लॉरेन के चालक ने रविवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने ‘सहन-शक्ति’ पर आधारित अपने करियर की पहली रेस जीतने का मौका गंवा दिया।
दो बार के फॉर्मूला वन वल्र्ड चैंपियन ने कहा कि उन्हें ‘आश्चर्य’ हुआ की प्रशिक्षण में हुई तकलीफ और क्वालीफाइंग दौर में 13वें स्थान पर आने के बाद भी वह रेस में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे।
रेस खत्म हाने के बाद अलोंसो ने कहा कि उन्हें आठ घंटे तक गाड़ी चलाने में बहुत मजा आया।
उन्होंने कहा कि गाड़ी चलाने के दौरान क्लच और ब्रेक के समस्या ने लिगीयर को प्रभावित किया लेकिन अन्य विकसित प्रोटोटाइप के साथ अनुभवी चालकों को “कड़ी टक्कर देकर काफी अच्छा महसूस हुआ।”
अलोंसो ने कहा कि इस वर्ष डेटोना 24 ऑवर में भाग लेने से वह ली मैंस में होने वाले अगले 24 ऑवर प्रतियोगिता के अच्छे से तैयार हो जाएंगे।
अलोंसो ने कहा, “मैं अब प्रोटोटाइप को दो सप्ताह पहले के मुकाबले अच्छे से चला सकता हूं।”
dharmpath.com dharmpath