दिल्ली में सुबह आंशिक बदली छाई, 18 ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में मंगलवार सुबह आंशिक रूप से बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है।

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में मंगलवार सुबह आंशिक रूप से बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है।

अधिकारियों के अनुसार, उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में कोहरे के कारण 18 ट्रेनें रद्द कर दी गईं, 37 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और सात के समय में फेरबदल किया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं और आसमान साफ रहने की संभावना है।”

दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 79 प्रतिशत दर्ज की गई और ²श्यता 800 मीटर रही।

वहीं, एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493