ग्वालियर में स्वच्छता के प्रति जागृति के लिए 3 फरवरी को मैराथन

ग्वालियर, 30 जनवरी (आईएएनएस)। स्वच्छता के प्रति जनजागृति लाने के मकसद से ग्वालियर में तीन फरवरी को ‘आप दौड़ेंगे, ग्वालियर दौड़ेगा’ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन ग्वालियर स्मार्ट सिटी और ईको ग्रीन कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है।

जिलाधिकारी राहुल जैन ने बताया कि मैराथन दौड़ चार श्रेणी में आयोजित की गई है। मैराथन का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है। मैराथन में भाग लेने वालों के साथ ही जन जागृति के लिए भी अधिक से अधिक लोग मैराथन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह आठ बजे केंद्रीय पंचायती राज, ग्रामीण विकास एवं खनन मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह और महापौर विवेक नारायण शेजवलकर मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह मैराथन बाल भवन से शुरू होकर फूलबाग मैदान में संपन्न होगी।

जैन के मुताबिक, मैराथन चार वगोर्ं में आयोजित की जा रही है। इसमें महिला वर्ग, पुरुष वर्ग, बालक वर्ग और वरिष्ठ नागरिक वर्ग शामिल हैं। मैराथन में विजेताओं को एक लाख रुपए पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493