नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जिस प्रतिनिधिमंडल ने उनसे शहर में जारी सीलिंग पर बात करने के लिए कहा था वह चर्चा छोड़कर चले गए।

केजरीवाल ने संवाददातों से कहा, “हमारे सभी विधायक और पार्षद भाजपा प्रतिनिधिमंडल (दिल्ली भाजपा इकाई प्रमुख मनोज तिवारी के नेतृत्व में) के साथ बैठक के लिए इकट्ठा हुए थे। उन्होंने सभी के सामने चर्चा करने से इंकार कर दिया।”
उन्होंने कहा, “इस बारे में कुछ भी गोपनीय नहीं है। यह कोई व्यक्तिगत मुद्दा नहीं है। यह एक सार्वजनिक मामला है। मैंने उनसे साथ बैठकर चर्चा करने और सीलिंग अभियान का समाधान ढूंढने की विनती की। लेकिन वे चले गए।”
भाजपा का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचा था।
उन्होंने आगे कहा, “यह बहुत अच्छा अवसर था। दोनों राजनीतिक पार्टियां इस मामले पर चर्चा कर सकती थीं और उसके बाद समाधान सुझाने के लिए उपराज्यपाल से संपर्क कर सकती थीं।”
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर एक मॉनिटरिंग कमिटी द्वारा दिल्ली नगर निगम के जरिए व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए आवासीय संपत्तियों का इस्तेमाल करने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ सीलिंग अभियान चलाया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath