लेर्पोटे ने मैनचेस्टर सिटी जाने के लिए 6.5 करोड़ यूरो का भुगतान किया

बिलबाओ (स्पेन), 30 जनवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के डिफेंडर एमीरिक लार्पोटे ने एथलेटिक बिलबाओ के साथ अपने करार को समाप्त करने के लिए 6.5 करोड़ यूरो के बायआउट क्लॉज का भुगतान कर दिया है।

क्लॉज का भुगतान करने के बाद वह इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर सिटी जाने के योग्य हो गए है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, एथलेटिक बिलबाओ ने पुष्टि की कि लेर्पोटे ने मैड्रिड स्थित स्पेनिश लीग के मुख्यालय में 6.5 करोड़ यूरो जमा कराए।

एक बयान में कहा गया, “खिलाड़ी ने अनुबंध को समाप्त करने और एकतरफा तरीके से हल करने की अपनी इच्छा व्यक्त की है। वह इसके कारण 2009-10 से टीम के साथ जुड़े हुए थे और उन्होंने अनुबंधित मुआवजा राशि जमा कर दी है।”

इसके अतिरिक्त स्पेनिश टीम ने लेर्पोटे को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493