दिल्ली में अपहरण के मामले में दो गिरफ्तार

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने एक किशोर का अपहरण कर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किशोर को बचा लिया गया है।

अपहरणकर्ताओं में से एक का कहना है कि इस अपराध में परिवार का एक सदस्य भी शामिल रहा है।

अधिकारी ने कहा कि दोनों व्यक्तियों ने लड़के के पिता के यहां काम किया हैं। लड़के के पिता एक व्यापारी हैं।

12 वर्षीय लड़के का सोमवार की शाम को अपहरण किया गया। वह पश्चिम ज्योति नगर के कर्दमपुरी का निवासी है। वह ट्यूशन से घर वापस लौट रहा था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपहरणकर्ताओं से फिरौती की कॉल आने के बाद पिता ने मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने कहा, “आरोपी की पहचान तारिफ के रूप में की गई है जो लड़के की पिता की फैक्ट्री में काम करता है, जबकि उसका साथी दानिश पूर्व कर्मचारी रहा है और मौजूदा समय में विश्वास नगर की फैक्ट्री में काम करता है।”

संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने कहा, “दोनों को उनके ठिकाने से सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार किया गया और लड़के को सुरक्षित रिहा करा लिया गया।”

यादव ने कहा, “जांच के दौरान यह पाया गया कि जब लड़का अपने घर जा रहा था तो तारिफ और दानिश दोनों ने उससे संपर्क किया। उन्होंने पता पूछने के बहाने उसका अपहरण कर लिया।”

यादव ने कहा, “तारिफ ने पुलिस से कहा है कि लड़के का चचेरा भाई भी अपहरण में शामिल है और वह अपहरण का मास्टरमाइंड था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493