इंग्लिश प्रीमियर लीग : स्वानसी ने आर्सनल को 3-1 से हराया

स्वानसी (वेल्स), 31 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग के 25वें दौर के रोमांचक मुकाबले में स्वानसी ने उलटफेर करते हुए आर्सनल को 3-1 से हरा दिया।

बीबीसी के अनुसार, इस जीत के साथ ही स्वानसी नवंबर के बाद से पहली बार अंकतालिक की अंतिम तीन टीमों की श्रेणी से बाहर आई है।

लिबर्टी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मेजबान टीम स्वानसी ने शुरू से ही अच्छा खेल दिखाया। हालांकि, मैच का पहला गोल आर्सनल के डिफेंडर नाचो मोनरियल ने 33वें मिनट में किया जिसके एक मिनट बाद क्लयूकस ने गोल कर मेजबान टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया।

मैच के दूसरे हाफ में स्वानसी अधिक अनुशासित नजर आई। 61वें मिनट में जॉर्डन आयुव ने गोल दाग कर स्वानसी को 2-1 से आगे कर दिया। आर्सनल ने डिफेंस में कई गलतियां कीं और क्लयूकस ने 86वें मिनट में मैच का अपना दूसरा गोल कर आर्सनल की वापसी के रास्ते बंद कर दिए।

इस जीत के बाद स्वानसी 25 मैचों में 23 अंकों के साथ अंकतालिका में 17वें स्थान पर पहुंच गई है जबकि आर्सनल 25 मैचों में 42 अंकों के साथ छठे पाएदान पर बनी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493