हॉलैंड एंड बैरेट व अपोलो अस्पताल की साझेदारी को एक साल पूरा

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। वेलनेस उत्पाद मुहैया कराने वाली हॉलैंड एंड बैरेट और अपोलो हॉस्पीटल ग्रुप की साझेदारी को एक साल पूरा होने के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें फिटनेस एक्सपर्ट और डायटिशनों ने लोगों को जीवन से जुड़ी सलाह दी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि एचएंडबी उत्पाद अपोलो की साझेदारी में दिल्ली एनसीआर, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरू, अहमदाबाद और कोलकाता जैसे शहरों में उपलब्ध हैं।

दुनिया भर में 1300 स्टोर चलाने वाली हॉलैंड एंड बैरेट हेल्थ फूड्स, विटामिन्स, सप्लीमेंट्स के साथ साथ हर तरह की दवाइयों की बिक्री और वितरण करती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493