बजट 2018-19 : कृषि पर फोकस, न्यूनतम समर्थन मूल्य लागत का 1.5 गुना

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। बजट-2018-19 के दौरान कृषि क्षेत्र पर अपेक्षित जोर के अनुरूप, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को घोषित किया कि सभी कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) इस स्तर पर रखा जाएगा जिससे किसान को उत्पादन लागत से कम से कम डेढ़ गुना मुनाफा मिल सके।

अगले वित्त वर्ष के लिए बजट पेश करते हुए जेटली ने कहा कि यह उपाय 2022 तक किसानों की आय दुगुना करने के सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में काफी मदद देगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493