जम्मू, 1 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय और पाकिस्तानी सेना के बीच गुरुवार को जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर (एलओसी) पर गोलीबारी हुई जिससे अधिकारियों को मजबूरन आसपास के इलाकों के स्कूलों को बंद करना पड़ा।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा, “पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर में एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया और कई सैन्य और नागरिक ठिकानों को छोटे व स्वचालित हथियारों और मोर्टारों से निशाना बनाया।”
सूत्रों के अनुसार, “भारतीय सेना ने इसका जोरदार व प्रभावी ढंग से जवाब दिया। अभी तक भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।”
अधिकारियों ने सुरक्षा के उपायों के तहत क्षेत्र में एलओसी के करीब 71 स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।
dharmpath.com dharmpath