आंद्रे बकिंघम पैलेस को नया रूप देने को उत्साहित

लंदन, 1 फरवरी (आईएएनएस)। गायक पीटर आंद्रे का कहना है कि वह ब्रिटेन के शाही महल बकिंघम पैलेस को उच्च-तकनीक वाले गैजेट के इस्तेमाल से 21वीं सदी वाला रंगरूप देना चाहते हैं।

आंद्रे ने ‘हीट’ मैगजीन को बताया, “मैं बकिंघम पैलेस जाकर इसे उच्च-तकनीक से लैस कर नया रंगरूप देना पसंद करूंगा। मैं इसे आधुनिक रूप देना चाहता हूं और महारानी के कमरे में प्रोजेक्टर और एक होम-सिनेमा की व्यवस्था करना चाहूंगा। मैं उनकी टीवी की प्रोग्रामिंग कर दूंगा, जिससे कि टीवी पर सिर्फ हमारा शो और समाचार आए। मैं चाहता हूं कि उनके ताली बजाते ही लाइट ऑन होकर कमरा रोशन हो जाए।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, ‘मिस्टीरियस गर्ल’ के गायक का मानना है कि गैजेट लगाने से महारानी एलिजाबेथ और उनके पति प्रिंस फिलिप को कोई परेशानी नहीं होगी, क्योंकि ये शाही जोड़ा पहले से ही तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल करते रहे हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि महारानी तकनीकी उपकरणों के इस्तेमाल को समझती हैं, तो आंद्रे ने कहा, “हां, मैं आपसे शर्त लगाता हूं कि वह आई-पैड के इस्तेमाल को अच्छे से समझती होंगी और वह इसका इस्तेमाल कर रही होंगी। वह निश्चित रूप से अमेजन प्राइम का इस्तेमाल करती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493