इंग्लिश प्रीमियर लीग : टोटेनहम ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को मात दी

लंदन, 1 फरवरी (आईएएनएस)। टोटेनहम हॉटस्पर ने इंग्लिश प्रीमियर लीग के 25वें दौर के मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 2-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, पिछले दो मैच में ड्रॉ खेलने वाली टोटेनहम ने इस मैच में जीत दर्ज कर अपने और आर्सनल के बीच अंकों के अंतर को बढ़ा दिया। आर्सनल को अपने पिछले मैच में स्वानसी सिटी के खिलाफ 3-1 से हार झेलनी पड़ी।

वेम्बली स्टेडियम में खेले गए इस मैच के शुरू हाने के 11 सेकंड के भीतर ही क्रिस्टन एरिक्सन ने गोल कर मेजबान टीम टोटेनहम को 1-0 से आगे कर दिया।

यूनाइटेड ने वापसी को काशिश जरूर की लेकिन 28वें मिनट में डिफेंडर फिल जोंस के आत्मघाती गोल से टीम की वापसी के उम्मीद को कड़ा झटका लगा।

इस जीत के बाद टोटेनहम के 48 अंक हो गए है और वह पांचवें स्थान पर काबिज है जबकि यूनाइटेड 25 मैचों में 53 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493