सभी के लिए अनुकूल बजट : मोदी

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कृषि, स्वास्थ्य और छोटे व्यापार को ध्यान में रखकर सभी के लिए उपयुक्त बजट पेश करने के लिए वित्तमंत्री अरुण जेटली की सराहना की।

मोदी ने लोकसभा में जेटली द्वारा वर्ष 2018-19 का बजट पेश करने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा, “यह बजट किसानों, आम नागरिकों, पर्यावरण और विकास के लिए अनुकूल है। इससे जीवन को आसान बनाने में सहायता मिलेगी।”

प्रधानमंत्री ने खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) किसानों की उत्पादन लागत का 1.5 गुना किए जाने के निर्णय की घोषणा की ओर इशारा करते हुए कहा, “मैं वित्तमंत्री को एमएसपी के संबंध में निर्णय लेने के लिए बधाई देता हूं। मैं आश्वस्त हूं कि इससे किसानों को अत्यधिक फायदा होगा।”

सरकार ने इस क्षेत्र के लिए 11 लाख करोड़ रुपये के संस्थानिक ऋण देने की भी घोषणा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493