250 करोड़ रुपये के कारोबार पर निगम कर 25 फीसदी

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। सरकार ने कारोबारियों से किया अपना वादा पूरा करते गुरुवार को आगामी वित्त वर्ष के बजट में निगम कर में कटौती की घोषणा की। जिन कंपनियों का कारोबार 2016-17 में 250 करोड़ रुपये था, उनको अब महज 25 फीसदी की दर से निगम कर का भुगतान करना होगा। सरकार ने चरणों में निगम कर में कटौती करने का वादा किया था।

आम बजट 2018-19 लोकसभा में पेश करते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने पिछले साल 50 करोड़ रुपये से कम का कारोबार करने वाली कंपनियों पर निगम कर में की गई कटौती की याद दिलाई, जिससे रिटर्न दाखिल करने वाली कंपनियों में से 96 फीसदी को फायदा मिला था।

उन्होंने कहा, “अब मैं उन कंपनियों को 25 फीसदी निगम कर का फायदा प्रदान करने की पेशकश करता हूं, जिनका कारोबार 2016-17 में 250 करोड़ रुपये तक रहा है।”

वित्तमंत्री ने कहा कि इससे सूक्ष्म, लघु व मझौले स्तर के सभी उद्यमों को लाभ मिलेगा और इससे रिटर्न दाखिल करने वाली लगभग 99 फीसदी कंपनियां लाभान्वित होंगी।

उन्होंने बताया कि करीब सात लाख कंपनियां इस समय रिटर्न दाखिल करती हैं और 30 फीसदी निगम कर के दायरे में भी करीब 7,000 कंपनियां ही होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493