कटक, 1 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय महिला फुटबाल चैंपिनशिप के ग्रुप एक के मुकाबले में गुरुवार को यहां बाराबती स्टेडियम में दिल्ली ने असम को 2-0 से हराया।
दिल्ली की इस जीत में मिडफील्डर दलिमा छिब्बर और फारवर्ड माइकल मार्गरेट कोंस्टानहा ने अहम भूमिका निभाई। दोनों ने मैच में एक-एक गोल दागे।
dharmpath.com dharmpath