चालू वित्तवर्ष के शुरुआती 9 महीनों में बढ़ा राजकोषीय घाटा

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। चालू वित्तवर्ष 2017-18 के पहले नौ महीने यानी अप्रैल से दिसंबर के दौरान में बढ़ा राजकोषीय घाटा पूरे साल का 113.6 फीसदी रहा। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पूरे साल का राजकोषीय घाटा 5.46 लाख करोड़ रुपये है, जबकि अप्रैल से दिसंबर के बीच का यह आंकड़ा 6.20 लाख करोड़ है।

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से दिसंबर के बीच राजकोषीय घाटा पिछले वित्तवर्ष के बजट का 93.9 फीसदी था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493