लंदन, 2 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग में यहां स्टैमफर्ड ब्रिज पर बोर्नमाउथ के खिलाफ 0-3 से हारने के बावजूद चेल्सी के कोच एंटोनियो कॉन्टे का कहना है कि क्लब अपना 100 प्रतिशत दे रही है और वह इसमें उनकी मदद कर रहे हैं।
स्काई स्पोर्ट्स ने कॉन्टे के हवाले से बताया, “हम सबकुछ कर रहे हैं और 120 प्रतिशत दे रहे हैं। मैं इस टीम को उच्च स्तर तक ले जाना चाहता हूं।”
कॉन्टे ने कहा, “लेकिन अगर कोई इससे सहमत नहीं होता है, तो मैं यहां हूं और आपको हर स्थिति को स्वीकार करना होगा। मैं आराम से हूं, क्योंकि मुझे पता है कि मैं अच्छा काम कर रहा हूं।”
कॉन्टे ने आगे कहा, “मैं दवाब के बारे में सोचता हूं और यह एक कोच के लिए समान्य हैं। अगर आप चेल्सी के कोच है तो यह समान्य है।”
dharmpath.com dharmpath