‘हॉस्टाइल्स’ 16 फरवरी को भारत में रिलीज होगी

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटिश कलाकारों क्रिश्चियन बेल और रोसामंड पाइक अभिनीत फिल्म ‘हॉस्टाइल्स’ भारत में 16 फरवरी को रिलीज होगी।

एक बयान के मुताबिक, भारत में इस फिल्म को पीवीआर पिक्चर्स लेकर आ रहा है।

वेबसाइट ‘वैराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, फिल्म 1892 की पृष्ठभूमि पर अधारित है, जिसमें बेल एक कैप्टन की भूमिका में हैं। ‘हॉस्टाइल’ दिवंगत डोनाल्ड स्टीवर्ट द्वारा लिखी मूल कहानी पर आधारित है।

इसका निर्देशन स्कॉट कूपर द्वारा किया गया है। इसमें क्वोरिआंका क्लिशर, एडम बीच, रोरी तोचरेन, बेन फोस्टर, जेसी पेलमोंस, जोनाथन मेजर्स और टिमोथी कैलेमेट जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493