खेलो इंडिया स्कूल गेम्स : 25 पदकों के साथ महाराष्ट्र टॉप पर

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के तीसरे दिन शुक्रवार की स्पर्धाएं समाप्त होने के बाद महाराष्ट्र ने सबसे अधिक 25 पदक लेकर पहला स्थान बरकरार रखा है। हरियाणा 23 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

महाराष्ट्र ने 9 स्वर्ण, सात रजत और नौ कांस्य जीते हैं। हरियाणा और कर्नाटक ने भी नौ-नौ स्वर्ण जीते हैं लेकिन हरियाणा के नाम अधिक रजत हैं, इसलिए वह दूसरे स्थान पर है। हरियाणा ने नौ स्वर्ण के अलावा छह रजत और आठ कांस्य जीते हैं।

कर्नाटक के नाम कुल 20 पदक हैं। इनमें नौ स्वर्ण, पांच रजत और छह कांस्य हैं। दिल्ली ने 23 पदक जीते हैं लेकिन उसके नाम सात स्वर्ण हैं। वह तालिका में चौथे स्थान पर है।

पांचवें स्थान पर तमिलनाडु है, जिसके नाम चार स्वर्ण, नौ रजत और सात कांस्य हैं। केरल ने तीन स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य जीते हैं। पदकों के मामले में उत्तर प्रदेश भी दहाई तक पहुंचा है लेकिन उसके पास सिर्फ एक स्वर्ण है। यूपी ने सात रजत और आठ कांस्य भी जीते हैं और वह तालिका में 10वें स्थान पर है।

अब तक कुल 19 राज्यों ने पदक जीते हैं। इनमें से 17 ने एक या उससे अधिक स्वर्ण जीते हैं। मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर के नाम दो-दो स्वर्ण हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493