दिल्ली में धूपभरी सुबह

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह धूप खिली हुई है और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह धूप खिली हुई है और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आईएएनएस को बताया, “दिन में आसमान साफ रहेगा।”

सुबह 8.30 बजे ²श्यता 1,000 मीटर दर्ज की गई, जबकि आद्र्रता का स्तर 90 फीसदी दर्ज हुआ।

अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

रेलवे के मुताबिक, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे के चलते 26 ट्रेनें रद्द कर दी गईं, जबकि 32 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और एक के समय में परिवर्तन किया गया है।

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493