श्रीनगर, 3 फरवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में रातभर आसमान साफ रहने के कारण शानिवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई।
श्रीनगर शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री नीचे, पहलगाम का शून्य से 4.2 डिग्री नीचे और गुलमर्ग का तापमान शून्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
कारगिल जम्मू और कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 13 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, लेह का तापमान शून्य से 5.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू का तापमान 7.5 डिग्री, बटोटे का 4 डिग्री, बनिहाल का 0.7 डिग्री, भदरवाह और उधमपुर में चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कश्मीर में इन सर्दियों में बेहद मामूली बर्फबारी देखी गई है, जो कि एक चिंता का कारण है क्योंकि सर्दियों में हुई भारी बर्फबारी से ही गर्मियों के मौसम में राज्य की पहाड़ झीलें, झरने और नदियां पानी से लबालब रहते हैं।
dharmpath.com dharmpath