मप्र में धूप हुई तल्ख, तापमान बढ़ा

भोपाल, 3 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शनिवार की सुबह से तेज धूप निकली हुई है और तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं के रुख में जारी बदलाव से राज्य के मौसम में बदलाव आ रहा है। शनिवार को मौसम साफ होने के साथ तेज धूप खिली हुई है जो चुभन पैदा करने वाली है। तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में बदलाव जारी है। शनिवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 13 डिग्री, ग्वालियर का 12.2 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं शुक्रवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 30.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493