‘सेवियर’ के लिए साथ आए क्वावो, इग्गी अजेलिया

लॉस एंजेलिस, 3 फरवरी (आईएएनएस)। रैपर इग्गी अजेलिया और क्वावो नए गाने ‘सेवियर’ के लिए साथ आए हैं।

लॉस एंजेलिस, 3 फरवरी (आईएएनएस)। रैपर इग्गी अजेलिया और क्वावो नए गाने ‘सेवियर’ के लिए साथ आए हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, यह गीत खुद को खोकर एक अलग दुनिया की तलाश के बारे में है।

गाने की रिलीज के तुरंत बाद ट्विटर पर साझा किए गए एक छोटे वीडियो क्लिप में अजेलिया ने कहा कि यह गाना अपने आप को बचाने के बारे में है।

उन्होंने कहा, “यह गीत किसी रिश्ते में आपको बचाने के लिए किसी पुरुष या महिला की जरूरत होने के बारे में नहीं है। यह खुद अपने भीतर छिपी ताकत को पहचानने के बारे में है।”

उन्होंने कहा, “यह लिखने की दृष्टि से मेरे लिए काफी मुश्किल रहा है और मुझे लगता है कि इसे पेश करना भी मेरे लिए काफी मुश्किल होगा क्योंकि हर प्रस्तुति के दौरान शायद मैं भावुक हो जाऊंगी।”

‘सेवियर’ इग्गी के आगामी सोफोमोर एल्बम ‘सरवाइविंग द समर’ का प्रमुख गीत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493