कश्मीर : हरियाणा में कश्मीरी छात्र पर हमले के खिलाफ विधानसभा से बहिर्गमन

जम्मू, 3 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा में शनिवार को विपक्षी दलों के सदस्य हरियाणा में कश्मीरी छात्र पर हुए हमले के विरोध में सदन से बहिर्गमन कर गए।

नेशनल कांफ्रेंस के विधायक अल्ताफ कालू ने शून्य काल के दौरान अपनी सीट से खड़े हो गए और उन्होंने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन को सूचित किया कि उन्हें यह संदेश मिला है कि हरियाणा में पढ़ाई कर रहे कश्मीरी छात्र अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के दो छात्रों को बेरहमी से पीटा गया, जिससे वहां पढ़ रहे राज्य के अन्य छात्रों के बीच डर का माहौल है।

उन्होंने कहा, “छात्रों को इसलिए पीटा गया, क्योंकि वे जम्मू एवं कश्मीर के निवासी हैं। बाहर पढ़ रहे हमारे छात्र अब अपनी पढ़ाई छोड़ वापस अपने घर आने की सोच रहे हैं।”

कालू द्वारा सरकार पर राज्य से बाहर पढ़ रहे स्थानीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में गंभीरता का अभाव और निष्क्रियता का आरोप लगाने के तत्काल बाद विपक्षी पार्टी के अन्य सदस्य भी घटना के विरोध में सदन से बाहर चले गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493