उमा भारती उच्च रक्तचाप के कारण एम्स में भर्ती

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री उमा भारती को उच्च रक्तचाप की समस्या के कारण अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान में भर्ती किया गया है। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारती को अस्पताल के न्यू प्राइवेट वार्ड में दाखिल किया गया है।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया, “उमा भारतीजी को कल (शुक्रवार) उच्च रक्तचाप की समस्या के कारण भर्ती किया गया है। उनकी हालत स्थिर है और इलाज जारी है।”

भारती इससे पहले साल 2016 और 2017 में सीने में दर्द और उच्च रक्तचाप की समस्या के कारण एम्स में भर्ती हुई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493