दिल्ली में दुकानें रविवार को खुलेंगी

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। शहर की दुकानें दो दिनों की हड़ताल बाद रविवार को दोबारा खुलेंगी। इस हड़ताल का आह्वान कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने यहां चल रही सीलिंग के विरोध में किया था।

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने शुक्रवार को शहर के मास्टर प्लान में प्रस्तावित संशोधन को मंजूरी दे दी, जिसका लक्ष्य सीलिंग से प्रभावित व्यापारियों को राहत देना था। लेकिन डीडीए के फैसले के बावजूद व्यापारियों की हड़ताल जारी रही।

सीएआईटी ने शनिवार को केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी को 12-बिन्दुओं का मांग पत्र सौंपा था, जिसमें सीलिंग के कारण व्यापारियों को हो रही परेशानी के निदान के लिए जरूरी कदम उठाने की गुजारिश की गई थी।

इस दौरान, सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) ने सील की गई दुकानों को तुरंत राहत देने की मांग की है।

आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “डीडीए की बैठक के बाद भाजपा के दवाब के बावजूद हड़ताल जारी रही। क्योंकि व्यापारियों का मानना है कि डीडीए की बैठक का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। आम आदमी पार्टी एक बार फिर से सील की गई दुकानों को खोलने की मांग करती है।”

शहर के आवासीय इलाकों में दुकानों को सील करने की कार्रवाई जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493