उप्र : मुठभेड़ में घायल बबली गैंग का डकैत गिरफ्तार

चित्रकूट, 3 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के मारकुंडी जंगल में पुलिस और इनामी डकैत बबली कोल गैंग के बीच शनिवार को हुई मुठभेड़ में घायल हुए एक डकैत को झाड़ियों से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने बताया कि साढ़े पांच लाख रुपये के इनामी डकैत बबली कोल गैंग के डकैतों की उपस्थिति की सूचना पर मारकुंडी जंगल में घेराबंदी की गई। पुलिस का आभास होते ही डकैतों ने पुलिस पर कई चक्र गोलियां चलाईं।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ एक डकैत जियालाल झाड़ियों में छिप गया था। उसे बाद में चलाए गए तलाशी अभियान में एक राइफल सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। डकैत के पैर में गोली लगी है, उसे पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया, “सरगना बबली कोल अपने अन्य साथियों के साथ भागने में सफल हो गया है, जिनकी तलाश में छानबीन की जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493