दिल्ली में सुबह कोहरा छाया

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा, लेकिन दिनभर आसमान साफ रहने की संभावना है।

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा, लेकिन दिनभर आसमान साफ रहने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि रविवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे दृश्यता 700 मीटर दर्ज की गई, जबकि आद्र्रता का स्तर 87 फीसदी दर्ज हुआ।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493