ठाकुर ने कहा कि यह हादसा अभनपुर-राजिम मार्ग पर हुआ। ये तीनों बाइक पर सवार होकर राजिम कुंभ देखने जा रहे थे, इसी बीच तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद तीनों को हाइवा ने कुचल दिया। मृतकों में एक युवक-महिला और एक 12 साल की बच्ची शामिल है। अभी किसी की भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा तैयार कर उनको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हदसे के बाद हाइवा का चालक फरार हो गया। ट्रक चालक और मालिक दोनों की तलाश की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath