यशवंत सिन्हा के छोटे भाई की हैसियत से नरसिंहपुर आया : शत्रुघ्न

जबलपुर, 4 फरवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में बन रहे एनटीपीसी संयंत्र के कारण विस्थापित हुए किसानों को न्याय दिलाने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय के सामने चार दिन से धरने पर बैठे पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा को समर्थन देने रविवार को आए भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह छोटे भाई की हैसियत से बड़े भाई के पास आए हैं।

नरसिंहपुर में चल रहे एनटीपीसी विरोधी किसान आंदोलन में शामिल होने आए अभिनेता व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा रविवार की शाम नियमित उड़ान से मुंबई से जबलपुर पहुंचे। नरसिंहपुर रवाना होने से पहले डुमना विमानतल पर उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह छोटे भाई की हैसियत से यशवंत सिन्हा को समर्थन देने आए हैं। किसानों की जिन मांगों को लेकर यशवंत आंदोलन का रुख अख्तियार कर चुके हैं, उसका वह समर्थन करते हैं।”

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि किसानों के साथ सदियों से अन्याय हो रहा है। एनटीपीसी संयंत्र से प्रभावित किसान जिन मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं, उनका हल प्रदेश सरकार को निकालना चाहिए। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के पिता जबलपुर से सड़क मार्ग से नरसिंहपुर के लिए रवाना हुए।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के वित्तमंत्री रहे यशवंत सिन्हा पिछले चार दिनों से धरना पर बैठे हैं। बुजुर्ग नेता सर्द रातें भी खुले में गुजार रहे हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर परिवार से लेकर आंदोलनकारी किसान और प्रशासन तक चिंतित हैं। उनके धरने को खास महत्व नहीं दिया जा रहा है, क्योंकि भाजपा अब अटल-आडवाणी की नहीं, मोदी-शाह की हो चली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493