स्पेनिश लीग : ईबार ने सेविला को 5-1 से रौंदा

ईबार, 4 फरवरी (आईएएनएस)। ईबार ने स्पेनिश लीग के 22वें दौर के मुकाबले में अपने घर में खेलते हुए सेविला को 5-1 के भारी अंतर से हरा दिया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इस जीत के बाद शनिवार को ईबार अंकतालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गया। वह 33 अंकों के साथ छठे स्थान पर काबिज सेविला से एक अंक पीछे है।

ईबार के लिए पहला गोल फारवर्ड किके गार्सिया ने मैच के पहले मिनट में ही कर दिया। इसके 16 मिनट बाद ही फेबियन ओरेलाना ने मेजबान टीम के लिए दूसरा गोल दागा।

सेविला के मिडफील्डर पाब्लो साराबिया ने 21वें मिनट में गोल के अंतर को कम किया, लेकिन उनका गोल मैच में सेविला की वापसी नहीं करा सका।

इसके 11 मिनट बाद इवान रेमिस ने ईबार के लिए तीसरा गोल किया। 61वें मिनट में ओरेलाना ने गोल कर स्कोर को 4-1 कर दिया।

मैच का आखरी गोल अनाटिज आर्बिला ने किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493