श्रीनगर : अस्पताल में हमला कर साथी को छुड़ा फरार हुए आतंकी, पुलिसकर्मी शहीद

श्रीनगर, 6 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीनगर के एक अस्पताल में मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला कर दिया और एक पाकिस्तानी आतंकवादी को छुड़ाकर फरार हो गए। इस हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि आतंकियों ने श्रीनगर के एस.एम.एच.एस अस्पताल के पास एक पुलिस दल पर उस समय हमला कर दिया, जब वे एक आतंकवादी को इलाज के लिए ले जा रहे थे।

सूत्र ने कहा, “आतंकवादी को श्रीनगर सेंट्रल जेल से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी आतंकवादियों ने नावेद उर्फ हमाजुल्ला के साथ उसकी पहरेदारी के लिए मौजूद पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया, जिसे 2017 में शोपियां जिले से गिरफ्तार किया गया था।”

सूत्र ने कहा, “आतंकवादी हमले के दौरान आतंकवादी को छुड़ाकर साथ ले जाने में कामयाब रहे। इस हमले में घायल एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया, जबकि एक अन्य अस्पताल में दाखिल है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493