पूर्व कांग्रेस सांसद फ्रिडा टोपनो का निधन

भुवनेश्वर, 6 फरवरी (आईएएनएस)। ओडिशा की पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता फ्रिडा टोपनो का मंगलवार को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

पार्टी नेताओं के मुताबिक, 1991 और 1996 में सुंदरगढ़ संसदीय क्षेत्र से दो बार लोकसभा सदस्य चुनी जाने वाली टोपनो का अपने आवास पर निधन हुआ।

उनके पार्थिव शरीर को बाद में उनके गृह नगर सुंदरगढ़ लेकर जाया जाएगा।

वह 1998 में ओडिशा से राज्यसभा सांसद के रूप में भी निर्वाचित हुई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493