राजिम कुंभ में संत समागम 7 फरवरी से, ढाई लाख दीए जलेंगे

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने संत समागम की तैयारियों के सिलसिले में सोमवार रात मेला क्षेत्र का अवलोकन किया। बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नारायण चंदेल के साथ त्रिवेणी संगम में आयोजित गंगा आरती में भी शामिल हुए।

अग्रवाल सबसे पहले लोमश ऋषि आश्रम पहुंचे और वहां नागा साधुओं के पंडाल का निरीक्षण किया। वे संत समागम स्थल में प्रवचन पंडाल, यज्ञ शाला और भोजन कक्ष की व्यवस्था देखी। उन्होंने संतों के लिए बनाई गई कुटियों तथा उनके आवास स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

ढाई लाख दीपों के पज््रज्वलन के लिए बनाए गए विभिन्न सेक्टरों का भी उन्होंने पैदल अवलोकन किया तथा इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के निर्देश दिए।

राजिम के त्रिवेणी संगम पर राजीव लोचन मंदिर के पास तट पर बने भव्य मुक्ताकाशी मंच पर 7 फरवरी की शाम साधु-संतों के सत्संग में संत समागम का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493