दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन पर कोयला लेकर टूंडला से गाजियाबाद जा रही इस मालगाड़ी को लूप लाइन पर खड़ा किया गया। स्टेशन पर तैनात अधिकारियों ने कोयला के वैगन में आग की सूचना अपने अधिकारियों और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने वैगन में पानी डालकर आग पर काबू पाया।
मालगाड़ी लेकर जा रहे गार्ड ने बताया कि हम टूंडला से गाजियाबाद के लिए मालगाड़ी में कोयला भरकर ले जा रहे थे। हाथरस जंक्शन पर लोगों ने डिप्टी एसएस को बताया कि वैगन में आग लगी है, उसमे से धुआं निकल रहा है। हमने गाड़ी को रुकवाया और फायर को सूचना दी, जिस पर समय रहते काबू पा लिया गया। आग किस कारण लगी यह अभी नहीं पता चल पाया है।
मालगाड़ी में आग लगने की सूचना पर डीएम अमित कुमार और एसपी सुशील घुले स्टेशन पर पहुंचे और हालात की जानकारी ली। उन्होंने रेलवे के उच्च अधिकारियों से बात कर आग लगी बोगी को मालगाड़ी से अलग करवाया।
dharmpath.com dharmpath