पटना, 7 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं। इस बीच न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। पटना के तापमान में कमी आने की संभावना है। हालांकि गया, पूर्णिया के तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की जा सकती है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार के भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 12 डिग्री तथा पूर्णिया का 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पटना का बुधवार का अधिकतम पारा 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath